पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला से एन टीवी इंडिया न्यूज़ का सवाल सीधी से मंत्री क्यो नहीं वनाया कहा मेरे वश में नहीं है

सीधी धर्मेंद : 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी सीधी का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन पूर्व मंत्री रीबा के विधायक राजेंद्र शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा इन्द्रशरण सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल और भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रगान का गायन किया गया। सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं कोको संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले चुनाव में आप सबका उम्मीदवार कमल का फूल है आप सब व्यक्ति को नहीं बल्कि कमल के फूल को पहचानिए उम्मीदवार कोई भी हो लेकिन आपका उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल है। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास लोगों के जनकल्याण की एक नहीं सैकड़ो योजनाएं हैं। सीधी के विकास की एक-एक ईट भारतीय जनता पार्टी के विकास की गाथा गा रही है। कांग्रेसियों पर प्रहार करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि जब अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तो सीधी का अस्पताल 30 विस्तार का था। किंतु आज यह अस्पताल 450 बिस्तर का, भाजपा की देन है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज प्रदेश के विकास के पंख लगा चुके हैं। विन्ध्य की जनता विकास का स्वाद चख चुकी है। इसलिए विन्ध्य में केवल और केवल कमल का फूल खिलने वाला है। चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, चाहे वह विधानसभा चुनाव। हमारी सरकार ने राजनीति की परिभाषा बदलते हुए राष्ट्रभक्ति और सेवा का पर्याय बना दिया है। पूर्व मंत्री और विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेश की नारी सम्मान की योजना एक छलावा है। जनता जानती है कि ना नौ मन तेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को अपने सवालो से घेर लिया और कहा की सीधी जिले ने भाजपा को अपना भरपूर समर्थन विधायक और वोट दिया है लेकिन भाजपा ने एक मंत्री नहीं दिया इस पर उन्होंने कहा यह मेरे बस की बात नहीं है एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जानना चाहा कि क्या बीजेपी इस बार सीधी जिले में जातिगत समीकरण को देखकर टिकट देगी इस पर उन्होंने कहा कि गुण दोष के आधार पर पार्टी टिकट देगी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे पूछा कि क्या पार्टी नए चेहरे को भी मौका देगी इस पर उन्होंने कहा कि जीतने वाले होंगे तो जरूर देगी।
