आम आदमी पार्टी ने विद्युत की समस्या को लेकर विद्युत वितरण केंद्र पटपरा का घेराव किया

सीधी धर्मेंद : देश के दिल्ली और पंजाब में लोगों को 200 से 500 यूनिट मुफ्त बिजली देकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश में भी आने वाले चुनाव में अपना यह प्रयोग दोहराने वाली है और उसको मध्य प्रदेश में अपना भविष्य सुनहरा दिखाई दे रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार लोगों से तगड़ा बिजली का बिल वसूल रही है उस पर भी बिजली की उपलब्धता पर लोगों को कई कई घंटे आंसू बहाने पड़ते हैं मध्य प्रदेश के बीजेपी सरकार की इसी कमजोरी को लेकर आम आदमी पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है 11 अगस्त को सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के ग्राम पटपरा में आम आदमी पार्टी ने क्षेत्र में व्याप्त विद्युत की समस्या लोगों के घरों में आ रहे मनमानी बिजली के बिलों को लेकर विद्युत वितरण केंद्र पटपरा का घेराव किया आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी राजन मिश्रा की अगुवाई में कई सैकड़ा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने पटपरा में रैली निकालकर और पटपरा डीसी का घेराव करके जमकर नारेबाजी की इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राजन मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आधे हाथों लेते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को सरकार बिजली के बल से लूटने का काम कर रही है जबकि ना तो क्षेत्र में पर्याप्त बिजली मिलती है और ना ही जले हुए ट्रांसफार्मर और केवल बदले जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ से आम आदमी पार्टी के राजन मिश्रा ने कहा की अभी हम विद्युत की समस्याओं पर फोकस कर रहे हैं जब स्थिति बनेगी तो हम अन्य समस्याओं को भी फोकस करेंगे इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए पटपरा को उप तहसील बनाए जाने के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पटपरा उप तहसील को दूसरी जगह ले जाने का षड्यंत्र किया जा रहा है हम चाहते हैं कि तहसील पटपरा में ही बने।
