सीधी जिले की 205069 महिलाओं के खाते में 19 करोड़ 98 लाख रूपये की राशि डाली गई

सीधी धर्मेंद : 10 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीसरी मासिक किस्त 1209 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 05 हजार 69 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार रूपये के मान से 19 करोड़ 98 लाख 81 हजार 06 सौ रूपये अंतरित की गई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में खुशियां मनाई गईं। सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभी पात्र महिला हितग्राहियों तथा लाड़ली बहना सेना के द्वारा सहभागिता की गई। महिला हितग्राहियों ने लाड़ली बहना थीम पर आधारित रंगोली, लोक गीत एवं लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का आभार व्यक्त किया। सामुदायिक भवन सेमरिया जिला सीधी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने रक्षाबंधन का त्यौहार खुशियों के साथ मनाने के लिए उपहार स्वरूप बहनों के खाते में आज 01 हजार रुपये की राशि डालकर सराहनीय कार्य किया है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री जी की महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी उन्नति, उनके स्वावलंबन के प्रति सोच को दर्शाता है। प्रदेश की प्रत्येक महिला आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने इस सोच के साथ मुख्यमंत्री जी ने इस योजना को लागू किया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं समाजसेवी देव कुमार सिंह चैहान ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जन को अवगत कराया, कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।
