अपनी दुर्दशा को लेकर आंसू बहा रहा है ग्राम जोगीपुर दक्षिण टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र

0 372
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में लगने वाले आंगनवाड़ी केदो की दशा और दिशा को सुधारने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और जिले में अनेक आदर्श आंगनबाड़ी केदो की स्थापना की है जिनमें बच्चों के लिए तरह-तरह की सुविधा पोषण आहार उपलब्ध रहता है इन सब के बावजूद भी सीधी जिले के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जोगीपुर दक्षिण टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अपनी दुर्दशा को लेकर आंसू बहा रहा है इस आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले 15 से 20 बच्चे अपनी जान को जोखिम में डालते हैं ऐसा भी नहीं है कि इस केंद्र का निरीक्षण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी ना आते हो या की संबंधित केंद्र में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरपंच उप सरपंच ने इस भवन की दुर्दशा से जिले के अधिकारियों को अवगत न कराया हो बावजूद इसके इस आंगनवाड़ी केंद्र की दुर्दशा को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा इस आंगनबाड़ी केंद्र की जो दुर्दशा है उसमें बच्चे तो क्या किसी जानवर कभी रहना खतरे से खाली नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा टूट कर बहार गिरा है बगल में बना लैट्रिन बाथरूम भी अपनी दुर्दशा की कहानी सबको दिखा रहा है लेकिन कोई इस दुर्दशा को दूर करने वाला नहीं है इस आंगनवाड़ी केंद्र की दुर्दशा के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ में आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता पुष्पा दुवेदी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र की दुर्दशा से उन्होंने अपने विभाग को लिखित में कई बार जानकारी दी है बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं देता इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने गांव के उप सरपंच भूपेंद सिंह से भी उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की दुर्दशा के लिए गांव के पूर्व सरपंच और विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गांव के उप सरपंच ने तो यहां तक कहा कि यदि प्रशासनिक तौर पर आंगनबाड़ी लिखित में हमें गोद दे दे तो हम इसकी व्यवस्था को दुरुस्त कर देंगे। पूरे देश और मध्य प्रदेश में विकास की चल रही बयार के बीच सीधी जिले के जोगीपुर दक्षिण टोला में स्थित यह आंगनबाड़ी केंद्र अपने आप में अजूबा है इस अजूबे आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या को लेकर एमटीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को इसका वीडियो दिखाया और उनसे उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग से पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी और आंगनबाड़ी केंद्र को व्यवस्थित और दुरुस्त करने के लिए जो भी व्यवस्था है वह जल्द से जल्द की जाएगी।

News TOP Footer