सभी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता वाहनों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा

सीधी धर्मेंद : 3 अगस्त को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने जिले की सभी विधानसभाओं के लिए मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आज एक-एक मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के समस्त विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्रों के साथ भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाजार, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। सभी जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल लगाई गई है, जिस पर मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक फिल्मों का प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर अपने मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ जागरूकता वाहनों पर ईवीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का भी प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया सुलभ रूप से दी जायेगी। मतदाता जागरूकता के साथ इन वाहनों का उद्देश्य 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील की जायेगी कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप माध्यम से भी नाम जोड़ने आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले अभियान अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही तथा एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा उपस्थित रहे।
