चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहीया दांडी टोला में आ गई बाढ़ जनता परेशान

0 488
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : यह तस्वीर चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहीया दांडी टोला की है आज बरसात के कारण पूरे दांडी टोला में बाढ़ आ चुकी है कई वर्षों से दांडी टोला के सड़क के संबंध में माननीय सांसद महोदय माननीय विधायक महोदय से बार-बार अनुरोध करने पर भी इसे नजरअंदाज किया जाता रहा है करीब 3 वर्ष से इस सड़क के निर्माण कार्य हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन मुख्य कार्यपालन यंत्री जिला पंचायत सीधी को स्वीकृत हेतु कई बार आवेदन दिया गया लेकिन किसी अधिकारी एवं प्रशासन तथा सांसद महोदय तथा विधायक महोदय ने ध्यान नहीं दिया जिससे दहिया गांव की जनता इस बरसात में बाढ़ जैसी हालत का सामना कर रही है। और दहिया के दांडी टोला के ग्राम वासियों का आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। ग्राम वासियों ने कई बार निवेदन किया फिर भी माननीय नेतागण जब चुनाव की स्थिति आती है तो घर-घर भ्रमण करने के साथ ही साथ आश्वासन देते हैं कि आपका कार्य आपका सड़क बिजली की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेता गण भूल जाते इसका परिणाम यह है कि ग्रामवासी बाढ़ की स्थिति प्रताड़ित हो रहे है।यदि इस सड़क का निर्माण समय पर हो जाता एवं जो दो नाले हैं इसमें पुलिया बन गई होती तो आज यह स्थिति ना बनती।

News TOP Footer