जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता समिति अध्यक्ष जया जीत सिंह ने स्वच्छता अभियान की खोली पोल

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के जनपद पंचायत सीधी की जनपद सदस्य और स्वच्छता समिति की अध्यक्ष जया जीत सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि जनपद पंचायत के भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि ग्रामीण अभी भी शौच के लिए खुले में जा रहे हैं जबकि कागजों में हर पंचायतों में शौचालय का काम पूर्ण रूप से पूरा किया जा चुका है जबकि जमीनी स्तर पर 40% से अधिक कार्य नहीं हुआ है और भुगतान 100% कर लिया गया है। जारी विज्ञप्ति में जया जीत सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है नाडेप सोख्ता गड्ढा व्यक्तिगत शौचालय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया गया है वही ग्राम पंचायत में बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय आज तक चालू नहीं हुए हैं जबकि प्रधानमंत्री में मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ मध्य प्रदेश का जन जन में प्रसार किया जा रहा है जारी विज्ञप्ति में जनपद सदस्य जया जीत सिंह चौहान ने जनपद पंचायत सीधी में पदस्थ कई कर्मचारियों पर आरोप लगाया है और कहा है कि जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किसी भी योजना एवं कार्य की जानकारी मांगे जाने पर उन्हें जवाब नहीं दिया जाता और ना ही महत्वपूर्ण बैठकों की सूचना दी जाती है आगे उन्होंने लिखा है कि पिछले 10 वर्षों से कई ऐसे कर्मचारी है जो जनपद सीधी में पदस्थ हैं जो जिले के नेताओं से सांठगांठ करके काम कर रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश सरकार के नियम के अनुसार 3 वर्ष से अधिक कोई कर्मचारी अधिकारी एक ही जगह पदस्थ नहीं रह सकते फिर भी यहां मनमानी हो रही है।
