सीधी जिले में हुआ स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ

0 146
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के 6-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का आयु अनुरूप कक्षा 01 से 12 में विद्यालय में शतप्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये स्कूल चले हम अभियान का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य 6-18 वर्ष के बच्चों का स्कूल में नामांकन करना एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस अभियान के तहत लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रोत्साहित करना है। स्कूल चले हम अभियान को जन आन्दोलन में बदलने के लिये 17 से 19 जुलाई तक जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जन समुदाय की सहभागिता में ’’भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व एवं निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले के सभी विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद, विधायक, विशिष्ट नागरिकों, शिक्षाविद, समाजसेवी तथा शासकीय सेवकों द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान शालाओं में एसएमडीसी तथा एसएमसी की विशेष बैठक एवं शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। छात्रों को विशेष मध्यान्ह भोजन का भी वितरण किया गया। सांसद श्रीमती रीती पाठक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया में स्कूल चले हम अभियान का शुभारम्भ करते हुये विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिये प्रेरित किया। सांसद द्वारा आम नागरिकों से भी अपने बालकों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की गई। विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने सी.एम.राईज स्कूल कुसमी में स्कूल चले हम कार्यक्रम में शामिल हुये बच्चों को पुस्तक वितरण कर बच्चों के ऊपर फूलमाला तथा पुष्प वर्षा के साथ घंटी बजाकर स्कूल चले हम अभियान का शुभारम्भ किया।एस.डी.एम. कुसमी श्री आर.के. सिन्हा ने मेडरा हाई स्कूल में अध्यापन कार्य किया। लुरघुटी में तहसीलदार श्री रोहित सिंह परिहार ने बच्चों से बात की तथा कापी एवं पेन बच्चों को प्रदान किए। श्री नवीन कुशवाहा महाप्रबंधक जिला उद्योग द्वारा गोतरा विद्यालय के बच्चों के लिये तीन पंखे लगवाने हेतु राशि दी गई। शा.हाईस्कूल बेल्दह में चुरहट एस.डी.एम. श्री शैलेश द्विवेदी की उपस्थिति में स्कूल चले हम अभियान का शुभारम्भ हुआ। ‘‘क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है’’ कक्षा 09वीें के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को एस.डी.एम. मझौली श्री श्रेयस गोखले द्वारा शा. हाईस्कूल कोतरकला के विद्यार्थियों को तीसरे काल खण्ड में अध्यापन कराया गया। विद्यार्थियों को तत्व, यौगिक, मिश्रण इत्यादि की जानकारी के साथ प्रेक्टिकल कार्य भी कराया गया। श्री गोखले द्वारा विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया गया। शा. हाईस्कूल फुलवारी में तहसीलदार जान्हवी शुक्ला द्वारा कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय में अम्ल, छार एवं परमाणुओं का बंधन शीर्षक का अध्ययन कराया गया। बघोर में दीपेन्द्र सिंह तिवारी तहसीलदार सिहावल उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेमलाल मिश्र द्वारा शा.उ.मा.वि. पनवार में कक्षा 10वीं में गणित विषय अर्न्तगत बहुपद का अध्ययन कराया गया। कक्षा 10वीं में भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अध्यापक कार्य कराया गया। सहायक संचालक डॉ डी.एन. दुबे शा.उ.मा.वि. सीधीखुर्द में स्कूल चले हम अभियान में भाग लिया। डी.पी.सी. श्री राजेश तिवारी माध्यमिक शाला अमहा एवं पटेहरा खुर्द में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें टीका लगाया एवं अध्यापन कार्य किया। ए.डी.पी.सी. श्री अशोक तिवारी शा.कन्या उ.मा.वि.सीधी में एवं ए.पी.सी. डॉ सुजीत कुमार मिश्र शा.उ.मा.वि. उपनी में स्कूल चले हम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी.सी. द्वारा स्कूल चले हम अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। यह कार्यक्रम 19 जुलाई तक जारी रहेगा। जिले की 1217 पंजीकृत शालाओं में कार्यक्रम में सहभागिता के लिए 3157 वालेंटियर्स द्वारा पंजीयन कराया गया है।—-

News TOP Footer