कलेक्टर Saket Malviya ने आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

0 130
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर Saket Malviya द्वारा सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 5 एवं 8 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति कम होने, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पंजी का संधारण सही नहीं पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही डीपीओ, सीडीओपी एवं सुपरवाइजर का निरीक्षण पंजी में टीप नहीं पाए जाने पर कड़े निर्देश दिए हैं कि भ्रमण के दौरान निरीक्षण पंजी में टीप अवश्य लिखें। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्हें निर्धारित मात्रा में पोषण आहार प्रदाय करने के साथ-साथ उचित पोषण के विषय में जागरूक भी किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार पोषण आहार प्रदाय किया जाए। साथ ही उनके शैक्षणिक एवं मानसिक विकास के संबंध में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के संबंध में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करायें तथा उनका नियमित फॉलोअप भी किया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

News TOP Footer