विधायक धौहनी ने बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल चलें हम कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 जुलाई को विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम द्वारा शासकीय सीएम राइस स्कूल ,मॉडल स्कूल एवं कन्या शिक्षा परिसर से एक साथ कुसमी विकास खंड में स्कूल चले हम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक द्वारा बच्चों को फूलमाला तथा पुष्प वर्षा के साथ पुस्तक वितरण कर घंटी बजाकर स्कूल चलें हम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मॉडल स्कूल के लिए बच्चों के पहुंच हेतु पुलिया निर्माण एवं सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई । साथ ही सीएम राइज स्कूल के लिए सुव्यवस्थित भवन हेतु भूमि पूजन किया गया। विधायक श्री टेकाम ने विद्यालयों में जनभागीदारी को बढ़ाने, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने, अभिभावकों को जोड़ने, बच्चों को मिलने वाली शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने, विद्यालयों में साफ-सफाई, मध्यान भोजन एवं अन्य समस्त बिंदुओं पर समझाइश दी। कुसमी विकासखंड के पांचवी एवं आठवीं साथ ही दसवीं एवं बारहवीं के उत्तम परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की गई। भविष्य में इससे उत्तम परीक्षा परिणाम लाने को प्रेरित किया। सब मिलकर काम करेंगे तो निश्चय ही अच्छा परिणाम होगा और कुसमी विकास खंड के बच्चे आगे बढ़ेंगे, इस पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी श्री आर के सिन्हा, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री हिमांशु तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी श्री एस एन द्विवेदी, सेवानिवृत्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. ए एच अंसारी, प्राचार्य श्री पीपी सिंह, प्राचार्य श्री पी के पाण्डेय, बीआरसीसी श्री अंगिरा प्रसाद द्विवेदी , सभी जन शिक्षक, कुसमी एवं जूरी जन शिक्षा केंद्र के सभी प्रधानाध्यापक , अभिभावक,बालेंटियर एवं बच्चे साथ ही महिला बाल विकास के अधिकारी, सरपंच , सचिव,रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कुसमी विकास खंड की 207 विद्यालयों में 288 वालेंटियर द्वारा आज शिक्षा के प्रति अपना उत्साह दिखाते हुए शिक्षा की अलख जगाने विद्यालयों में पहुंचे। नवीन कुशवाहा महा प्रबंधक जिला उद्योग सीधी द्वारा गोतरा विद्यालय के बच्चों के लिए 3600 रुपये के 3 पंखों की राशि दी गई। लुरघुटी में तहसीलदार रोहित सिंह परिहार द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों से शिक्षा की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार हेतु विधिवत चर्चा की गई तथा कांपी एवं पेन बच्चों को प्रदान की गई।

News TOP Footer