विश्व हिंदू परिषद 30 मार्च को सीधी शहर में निकलेगी भगवान श्री राम की शोभा यात्रा

सीधी धर्मेंद : चैत्र रामनवमी पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सीधी द्वारा 30 मार्च को सीधी नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी 28 मार्च को विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष गणेश सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को 30 मार्च को सीधी शहर में निकाले जाने वाली भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी इस दौरान उन्होंने नगर वासियों से भगवान श्री राम की इस शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की भी अपील की पत्रकार वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कई पदाधिकारी मौजूद थे। पत्रकार वार्ता के बाद विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष गणेश सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को 30 मार्च को निकाले जाने वाली भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के संबंध में जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा सीधी शहर में जगह-जगह संचालित मास मंडी को लेकर प्रश्न उठाया गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम नवरात्रि के समय शहर में जगह-जगह मांस मंडी खुली होने का विरोध करते हैं और इस संबंध में हम जिला प्रशासन नगर पालिका और पुलिस को अवगत कराएंगे और जिस दिन हमारी शोभायात्रा निकलेगी उस दिन शहर में संचालित सभी मास मंडी को बंद करवाएंगे।
