राष्ट्रीय सरपंच संघ ने 27 मार्च से कार्य ठप्प कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन सौपा

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के 23 हजार सरपंचों को सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफी के कारण जनता के बीच पंचायत राज व्यवस्था को चलाना एवं मतदाताओं की कसौटी पर किए गए बातों के मुताबिक खरा उतरना असंभव हो गया है वहीं सरकार सरपंचों की 11 सूत्री मांगों को नजरअंदाज कर अधिकारों के नाम पर दिग्भ्रमित कर रही है जिसके विरोध में राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश के आवाहन पर जिला इकाई सीधी द्वारा पंचायतों के समस्त कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप्प कर 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट में तिलक राज सिंह के अगुवाई में प्रदर्शन किया गया इस दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ सीधी द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई। नारेबाजी के बाद राष्ट्रीय सरपंच संघ सीधी द्वारा जिले के कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के नाम का ज्ञापन अपर कलेक्टर बी पी पांडे को सौंपा गया। जिले के अपर कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद राष्ट्रीय सरपंच संघ का नेतृत्व कर रहे तिलकराज सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों और हड़ताल पर जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
