मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सचिव ग्राम पंचायत भदौरा निलंबित

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2011 के नियम 7 के प्रावधानों के तहत हिंगलाल सिंह सचिव ग्राम पंचायत भदौरा जनपद पंचायत कुसमी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। श्री सिंह का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत कुसमी नियत किया गया है। श्री सिंह को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी जिला सीधी के पत्र दिनांक 28 मार्च 2023 के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा दिनांक 27.03.2023 को ग्राम पंचायत भदौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन भदौरा बंद पाया गया तथा पंचायत भवन में सचिव अनुपस्थित थे। दूरभाष पर सचिव हिंगलाल सिंह को पंचायत भवन खोलकर लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन की समझाइस दी गई। किन्तु दिनांक 28.03.2023 को पुनः निरीक्षण के दौरान पुनः पंचायत भवन बंद पाई गई। जारी आदेशानुसार शत्रुधन जायसवाल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत भदौरा ज.पं. कुसमी को ग्राम पंचायत भदौरा का सचिवीय/वित्तीय संव्यवहार प्रभार आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है।

News TOP Footer