भाजपा द्वारा षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 मार्च मोदी सरकार की तानाशाही एवं राहुल गांधी को झूठे प्रकरण में फंसा कर उनको संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल की अगुवाई, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर धरना दिया गया, एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना की शुरुआत की गई,मोदी सरकार की सद्बुद्धि के लिए महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया, सभी नेताओं ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और मोदी सरकार और भाजपा कि तानाशाही और हिटलर शाही के खिलाफ जमकर बरसे और नारेबाजी की, भरी बरसात में भी कांग्रेस का धरना चलता रहा मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ताओं के भीतर भारी आक्रोश देखने को मिला, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि मोदी का अडाणी के साथ रिश्ते का मामला है सके बारे में राहुल गांधी जी ने सवाल पूछा कि उसका जवाब चाहिए। भाजपा जनता के ध्यान को भटकाने की कोशिश करने के लिए राहुल जी के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही शासन स्थापित करना चाहती है उनके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसके ऊपर ईडी सीबीआई इनकम टैक्स की छापेमारी होने लगती है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने कहा राहुल गांधी की संसद से सदस्यता अलोकतांत्रिक ढंग से समाप्त की गई,सत्ताधारी दल सत्ता के मद में लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या की है। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer