विश्व हिंदू महासंघ सीधी के तत्वाधान में शहर में निकाली गई जावरा यात्रा

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विश्व हिंदू महासंघ सीधी के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर समरसता के साथ अपने लोकोत्सव को बढ़ावा देने के उद्येश्य से जवारा उत्सव का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में आज 26 मार्च रविवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जवारा उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले भर के आदिवासी समाज की महिला एवम पुरुष इसमें अपने जवारे कलश के साथ यात्रा में शामिल सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में जमा हुए जहा से जावरा यात्रा प्रारंभ होकर अमहा तिराहाए पटेल पुलए पुराना बस स्टैंडए गांधी चैक होते हुए अस्पताल चैराहाए सम्राट चैराहाए कोतवाली रोड सर्वोदय चैराहाए अमहा तिराहा से वापस सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में समाप्त हुई। इस दौरान जवारा यात्रा में आदिवासी समाज के लोग आप पर काली नित्य के साथ भगत का गायन भी कर रहे थे जवारा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बड़ी संख्या में साथ चल रही थी। सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में जावरा यात्रा समाप्त होने के बाद शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ आदिवासी बंधुओं का सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज के दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह ने बताया कि भारत वर्ष की सबसे पुरानी प्राचीन आदिवासी कला व संस्कृति इस देश की पहचान है आदिवासियों की कला और संस्कृति की एक विशेषता है जो सभी समाज वर्गों को जोड़ कर रखती है।

News TOP Footer