राहुल गांधी की सदस्यता जाना, उन्हीं की देन है कहा विधायक केदारनाथ शुक्ला ने

0 236
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित बूथ विस्तारक अभियान दो के अंतर्गत सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने बूथों के सत्यापन और डिजिटलीकरण में सहभागिता की। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में बूथ विस्तारक अभियान जिले में निरंतर जारी है।इसी कड़ी में नगर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान की अगुवाई में आयोजित नगरपालिका के शक्ति केंद्र क्रमांक 1और 2 बूथ केंद्र क्रमांक 204,205,206 में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता, यह मंत्र कार्य का आधार है  इसलिए बूथ के त्रिदेव और शक्ति केंद्रों के पंच परमेश्वर पूर्ण निष्ठा के साथ इस कार्य को करना चाहिए। उसके पश्चात विभिन्न बूथों से आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाना उन्हीं के कृत्यों की देन है। आज वह चिल्ला रहे हैं। जैसी करनी वैसी भरनी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। आप सभी को याद होगा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो इसी विधेयक को राहुल गांधी ने अपमानित करते हुए इसका तिरस्कार किया था। वही तिरस्कार आज उनकी सदस्यता जाने के लिए काम आया है। कांग्रेसियों की जैसी करनी है वैसा भुगतना ही होगा। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों के बूथ समिति के लोग उपस्थित रहे।

News TOP Footer