कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगमा की कई छात्राओं ने कलेक्टर से कहा टीचर समय पर उन्हें पढ़ाने नहीं आते

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगमा की कई छात्राओं ने विगत दिनों जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन देकर बताया कि स्कूल में टीचर समय पर उन्हें पढ़ाने नहीं आते हैं इसके साथ ही छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की जानकारी किसी मीडिया कर्मी को दी तो उसके बाद टीचर ने उनकी पिटाई कर दी। जिला कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन देने आए छात्राओं और उनके साथ आए लोगों ने कलेक्टर को पूरी बात बताने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को भी मामले की जानकारी दी। मीडिया ने इस संबंध में जब जिले के कलेक्टर से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि इन लोगों ने शिकायत की है जिसकी जांच करा कर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
