पुराना सोनांचल बस स्टैंड में देर रात दो गुटों ने की जमकर मारपीट और हंगामा

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च की होली के बाद 9 मार्च को सीधी शहर के पुराना सोनांचल बस स्टैंड में देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ शराब की दुकान से मामूली बातचीत को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों के बीच का विवाद काफी देर तक हंगामे में तब्दील रहा इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही और दोनों ही पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहे और एन टीवी इंडिया न्यूज़ के कैमरे में कैद हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि होली का त्यौहार होने की वजह से मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी मौके पर पुलिस के कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं यदि पुलिस इन कैमरों को देखकर हंगामा करने वाले लोगों पर कार्यवाही करेगी तो आने वाले समय में इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर लगाम लग सकेगी और लोगों का अमन-चैन कायम रहेगा।
