सीधी जिले में बैगा प्रोजेक्ट लागू न करके यहां के बैगा समाज की सरकार ने की है उपेक्षा कहा ज्ञान सिंह ने

0 209
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 मार्च को बैगा समाज संघ मध्य प्रदेश एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सीधी शहर के मानस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में जन जागरूकता अभियान और बैगा सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन की शुरूआत अतिथियों ने समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके की इस मौके पर बैगा समाज सीधी और सिंगरौली के द्वारा सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के बाद बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राममिलन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि सरकार ने सीधी जिले में बैगा समाज की उपेक्षा की है अन्य जिलों में बैगा प्रोजेक्ट्स लागू किया गया है लेकिन इस जिले को बैगा प्रोजेक्ट से वंचित रखा गया है जो हम आदिवासियों के साथ अन्याय है। सम्मलेन में सीधी और सिंगरौली जिले के कोने-कोने से आए बैगा समाज के लोगों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैगा समाज संघ मध्य प्रदेश एवं युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जन जागरूकता अभियान एवं बैगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दाऊ कुवर अर्जुन सिंह ने आदिवासी समाज के लिए कई काम किए हैं तेंदूपत्ता बोनस नीति भी उन्हीं की देन है लेकिन विगत 18 वर्षों से जब से प्रदेश में और देश में बीजेपी की सरकार आई है तब से आदिवासियों उपेक्षा की जा रही है मध्य प्रदेश के कई जिलों में बैगा प्रोजेक्ट्स लागू है लेकिन सीधी जिले में बैगा प्रोजेक्ट लागू न करके यहां के बैगा समाज की सरकार ने उपेक्षा की है आगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने बैगा समाज की मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया तो हम आगे बडा आंदोलन करेंगे। बैगा समाज का सम्मेलन देर शाम तक चला जिसके बाद बैगा समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के अधिकारियों को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर उसे पूरा करने की मांग की अब देखना है कि सरकार सीधी जिले के बैगा प्रोजेक्ट से वंचित आदिवासियों की मांगों को कब पूरा करती है।

News TOP Footer