आदिवासी भाइयों को वोट बैंक न समझे भाजपा कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम मनकीसर अहिरान टोला एवं पोस्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में गांधी चौपाल लगाई गई| जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता में किये गये आयोजन में भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह भदौरिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत सिंह को विशिष्ट अतिथि बनाया गया| कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और अतिथियों का सूत की माला से स्वागत किया गया । गांधी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सीधी जिले का विकास अवरुद्ध कर दिया है| भाजपा सरकार में आदिवासियों के हित की सभी योजनाएं ठप्प पड़ी है| 80 के दशक में पूज्य दाऊ साहब जब मुख्यमंत्री थे तब आदिवासी भाई जो जहां बसे थे उन्हें वहां का पट्टा दिया गया| इस पट्टे से ही उन्हें आवास योजना का लाभ मिल रहा है| भाजपा की सरकार आने के बाद चुरहट विधानसभा में मात्र 35 आदिवासियों भाइयों को पट्टा दिया गया है| यहाँ आवास योजना के लाभ से आदिवासी समाज वंचित है| तेंदूपत्ता के बोनस का वितरण नहीं किया जा रहा है| बैकलॉग के तहत आदिवासी युवाओं की भर्ती बंद है| यह साबित करता है कि भाजपा की सरकार आदिवासियों की कितनी हितैषी है? अजय सिंह ने कहा कि भाजपा आदिवासी भाइयों को सिर्फ वोट बैंक समझती है| भाजपा सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति करती है| कांग्रेस सदैव सर्व समाज को साथ में लेकर सर्व समाज और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले ऐसी योजनाएं बनाती रही है| उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा क शासन में शोषित और पीड़ित है| महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है| लोगों की जेब के पैसे पर यह सरकार जीएसटी के माध्यम से डाका डालने का काम कर रही है| गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जीवन यापन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है| देश के इतिहास में मोदी सरकार पहली सरकार होगी जो खाने-पीने की चीजों और बच्चों के पढ़ाई की किताब,कॉपी, पेन,पेंसिल पर टैक्स ले रही है| हमें इस भ्रष्ट जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। गांधी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास की यह सबसे भ्रष्टतम सरकार है| शिवराज सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक हर स्तर में भ्रष्टाचार फैला हुआ है| कमीशन का पैसा कर्मचारी से लेकर के प्रदेश के मुखिया तक पहुंच रहा है| उन्होंने सिंह ने चुरहट विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुरहट विधानसभा में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है| दलाली प्रथा चालू है| तहसील में छोटे-छोटे कामों के लिए पैसे मांगे जाते हैं| सड़के नहीं बन रही है| अस्पतालो में डॉक्टर नहीं है और गरीबों को अस्पताल से दवाइयां नहीं मिल रही है| स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के नाम पर धांधली हो रही है| गरीबों को गुणवत्ता विहीन खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है| जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि चुरहट विधायक के नाक के नीचे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी पैसे की मांग की जाती है| आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पैसे की मांग की जाती है| गरीबी रेखा निराश्रित विधवा विकलांग पेंशन में नाम जोड़ने के लिए पैसे की मांग की जाती है| प्रदेश में भाजपा की सरकार है चुरहट विधायक भाजपा के हैं फिर भी चुरहट का विकास क्यों अवरुद्ध है| चुरहट के आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में चुरहट विधायक असफल साबित हुए हैं| चुरहट विधायक को अपनी अकर्मण्यता और नाकामी के लिए चुरहट में प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए| ज्ञानसिंह ने कहा कि आने वाले 23 के चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। अहिरान टोला में गांधी चौपाल कार्यक्रम वीरेश यादव,राजीव साहू ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनुमानगढ़ मनकीसर,जय कुमार सिंह गोड़ मंडलम अध्यक्ष पोस्ता द्वारा आयोजित की गई| यहाँ पर गांधी चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों ने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को अवगत कराया| वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया| क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराने वालों में भैयालाल कोल,बाबूलाल कोल, सुखरजुआ साकेत,राजकुमार कोल, गजरुप सिंह गोड,सुकवारिया सिंह गोड़,दल प्रताप सिंह गोड़ प्रमुख थे| आज के गांधी चौपाल कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष के हाथों सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

News TOP Footer