विद्यार्थी परिषद की गोवंश संरक्षण की अनूठी पहल- सीधी रीवा हाईवे में समस्त गोवंश को लगा रहे रेडियम

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी द्वारा आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में गोवंश एवं जनहानि को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने संकल्प लिया है की सीधी से रीवा हाईवे में अब एक भी गोवंश की मृत्यु नहीं होगी इसके लिए एबीवीपी के समस्त कार्यकर्ता रात्रि 9:00 से रात्रि 2:00 तक सड़कों में बैठे हुए गोवंश के सिंह एवं गले में रेडियम लगाने का कार्य करता है विगत 1 सप्ताह से नियमित रूप से गोवंश को रेडियम लगाने का कार्य किया जा रहा है रेडियम के कारण सड़क में दूर से आ रहे वाहन को गोवंश दिख जाएंगे जिससे ड्राइवर द्वारा गाड़ी की रफ्तार को धीमी कर लिया जाएगा जिससे गोवंश एवं गाड़ी दोनों दुर्घटनाग्रस्त होने से बच जाएंगे और गोवंश एवं जन इन दोनों की सुरक्षा हो सकेगी। अभियान के दौरान यह भी देखा गया है कि जो गोवंश दिन में मैदान में चढ़ने के लिए जाते हैं वह नियमित रूप से वापस सड़क में उसी स्थान पर आकर ही बैठते हैं जिससे रेडियम लगाने में भी सुविधा रहती है एबीवीपी के संकल्प के आह्वान पर जिले के अलग-अलग क्षेत्र से युवा भी इस कार्य में भागीदारी होने के लिए आते हैं विद्यार्थी परिषद के संकल्प में विभाग संयोजक धीरज सिंह चौहान जिला संगठन मंत्री गौरव शुक्ला जिला संयोजक महेंद्र मिश्रा नगर मंत्री कुणाल सिंह चौहान नगर सह मंत्री सौरभ रैकवार शुभम सिंह परिहार रितिक शुक्ला महाविद्यालय प्रमुख आयुष सिंह नगर कोषाध्यक्ष आयुष सौरभ विश्वकर्मा सौरभ तिवारी अभिनव साहू विप्र प्रकाश पांडे एवं क्षेत्र से आने वाले समस्त युवा तरुणाई मिलजुल कर गौ सेवा की इस प्रकल्प को गति दे रहे हैं।

News TOP Footer