मिट्टी के दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


सीधी धर्मेंद : दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीपक बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व के लिए विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)ध्तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी एवं समस्त नगर पंचायत को आदेशित किया गया है कि मिट्टी के दीपक विक्रय किये जाने के लिए आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे। नगर पालिकाध्नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी प्रकार की कर की वसूली न की जावे। साथ ही मिट्टी के दिये के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावे। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
