स्व. कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा स्थल से सर्रा बाईपास तक की सड़क का निर्माण नगर पंचायत चुरहट अपने मद से कराएगी

0 200
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगर परिषद चुरहट के उपाध्यक्ष अजय पांडे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम पधारे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए सड़क की सुविधा से वंचित चुरहट नगर वासियों को सौगात देते हुए कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की प्रेरणा से चुरहट नगर पंचायत परिषद में कांग्रेस की परिषद की प्रथम बैठक में सर्वप्रथम यह निर्णय लिया जाएगा कि चुरहट बाजार की सड़क स्व. कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा स्थल से सर्रा बाईपास तक की सड़क का निर्माण नगर पंचायत चुरहट अपने मद से कराएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि सर्रा से लेकर मोहनिया तक की सड़क पिछले 10 वर्षों से खस्ताहाल है भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार से लगातार जनप्रतिनिधियों की मांग के बावजूद आज तक उक्त सड़क का निर्माण नहीं हो सका, कांग्रेस द्वारा उक्त सड़क के निर्माण के लिए कई बार आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन प्रदेश की निरंकुश और तानाशाह भाजपा सरकार के द्वारा चुरहट नगर वासियों को आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं दिया गया हर बार लेटर बम और आश्वासन का झुनझुना चुरहट बाजार वासियों को पकड़ा दिया जाता रहा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह ने आगे कहा कि गत दिनों संपन्न हुए नगर पंचायत चुरहट के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से गठित कांग्रेस की परिषद ने नगर वासियों की समस्याओं को देखते हुए अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले हिस्से का निर्माण कार्य कराने का निर्णय लेते हुए परिषद की प्रथम बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर करने का निर्णय लिया गया है जिससे चुरहट नगर वासियों को अच्छी और सर्व सुविधा युक्त सड़क मिल सके निर्णय अनुसार स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थल से लेकर से बाईपास तक की सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द परिषद में मंजूर कर चालू किया जाएगा।-

News TOP Footer