सीधी नगर पालिका परिषद की समितियों से असंतुष्ट कुछ पार्षदो ने समितियों से इस्तीफा दिया

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका परिषद की समितियों की घोषणा अभी हुए कुछ समय ही बीता होगा कि उससे असंतुष्ट कुछ पार्षदो ने समितियों से इस्तीफा भी दे दिया जिसमें वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद शिवांकी सिंह चौहान ने समिति से अपने दिए हुए इस्तीफे में कहां है कि मुझे खाद्य नागरिक आपूर्ति पुनर्वास नियोजन विभाग शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग एवं विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा सदस्य के रूप में सलाहकार नियुक्त किया गया है नगर पालिका समिति गठन में सलाहकार सदस्य से मैं संतुष्ट नहीं हूं जिन विभागों का सलाहकार सदस्य मुझे नियुक्त किया गया है मैं स्वेच्छा से सदस्यता से त्यागपत्र सौंप रही हूं शिवांगी सिंह का समिति से दिया गया इस्तीफा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा गया है इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 6 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद हल्के सोनी ने भी समितियों में की गई उनकी नियुक्ति को सही ना ठहराते हुए समितियों से इस्तीफा दे दिया है और उसे स्वीकार करने की मांग की है। समितियों से दिए गए दो इस्तीफा के बाद नगर पालिका मैं चर्चाओं का बाजार गर्म है अब देखना है कि इन पार्षदों का समितियों से दिया गया इस्तीफा स्वीकार होता है या नहीं।
