भारतीय जनता पार्टी ने 14 अगस्त को आजादी की विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

0 99
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को आजादी की विभीषिका स्मृति दिवस दिवस को मनाते हुए पार्टी कार्यालय में अखंड भारत दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजन के उपरांत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस पार्टी कार्यालय से होते हुए गांधी चौराहा से जिसका समापन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ पार्टी कार्यालय में अखंड भारत समर्थ भारत पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि इजराइल सोलह सौ वर्षो की गुलामी के बाद स्वतंत्र हो सकता है, जर्मनी का एकीकरण हो सकता है तो एक दिन भारत भी अखंड हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से अखंड भारत का सपना भी हम सब जल्दी ही साकार होते हुए देखेंगे। आजादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे सभी अपने घरों में शान से तिरंगा लहराए। विचार गोष्ठी को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

News TOP Footer