सिहावल विधानसभा के राजगढ़ से सिहावल तक निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ से सिहावल तक आज विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी श्री ज्ञान सिंह चौहान,उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी श्री लाल चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमान सिंह, अध्यक्ष,जनपद पंचायत कुसमी, श्रीमती श्यामवती सिंह गोंड, की उपस्थिति में हजारों देशभक्तों के साथ में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई राजगढ़ से करीब दोपहर करीब 2:00 बजे शुरू हुई इस तिरंगा सम्मान यात्रा का समापन सिहावल में शाम को पूरे सम्मान के साथ हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत जगह-जगह बच्चों, नौजवान , वृद्धजनों व महिलाओं ने बड़ी आस्था के साथ पुष्प समर्पित कर किया। स्वतंत्रता सेनानियों की याद में यात्रा के जरिये राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया । विधायक श्री कमलेश्वर पटेल ने इस अवसर पर कहा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे यादगार बनाने के लिए क्षेत्र में देश भक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल के तत्वाधान में यह तिरंगा सम्मान यात्रा आयोजित की गई। अपने संबोधन में आगे श्री पटेल ने बढ़ती महंगाई,महिला उत्पीड़न, विद्युत कटौती जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाईचारे, प्रेमभाव व शांति के प्रतीक वाले प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार होना चिंता का विषय है।

News TOP Footer