आन बान शान और गरिमा पूर्ण ढंग से मनाई गई सीधी जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 अगस्त को सीधी जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आन बान शान और गरिमा पूर्ण ढंग से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सीधी पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने निर्धारित समय पर पहुंचकर ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया इस दौरान जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक जिला भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अन्य सभी न्यायिक अधिकारी अपर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे एडीएम बीपी पांडे एसडीएम श्री शर्मा मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया साथ ही पुलिस परेड ग्राउंड में आए दर्शकों और अतिथियों का अभिवादन स्वीकार किया। परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने खुले आसमान में गुब्बारों को उड़ा कर देश की सुख समृद्धि का संदेश दिया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि इस देश की आजादी के लिए देश के ना जाने कितने वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानिया दी है इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बाद समारोह में भागवत पांडे के नेतृत्व में परेड ने हर्ष फायर कर के राष्ट्रपति की जय के नारे लगाए। हर्ष फायर के बाद परेड कमांडर भागवत पांडे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल पुलिस बल होमगार्ड एनसीसी कैडेट के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट कर के मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड की सलामी के बाद मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यक्रम में आए शहीदों के परिजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसकी परेड ग्राउंड में मौजूद हजारों दर्शकों ने प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने खेल और शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया साथ ही परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टोलियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

News TOP Footer