भाजपा युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति घोषित हुई

0 117
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष की घोषणा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति एवं अनुमोदन उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी की घोषणा उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि दायित्व बोध ही पार्टी पदाधिकारी की पहचान है। दायित्व बोध से ही आप में समाज के प्रति शिष्टता, नम्रता और विशिष्टता आती है। मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। हम सभी अपूर्ण हैं। सभी मिलकर पूर्णता प्राप्त करेंगे। आने वाले समय में मोर्चा पार्टी को और अधिक लोकप्रिय, हर युवा की पहचान , युवा मोर्चा हो इस थीम पर कार्य करेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवगठित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश गुप्ता, मनीष गौतम, कौशलेंद्र सिंह चौहान, पुनीत शुक्ला, शक्ति वर्मा, शिवम सिंह चौहान, जिला महामंत्री ओं में संदीप सिंह गहरवार, शुभम जयसवाल, जिला मंत्रियों में संदीप शर्मा, अनंत सिंह चौहान, सौरभ द्विवेदी, रत्नेश सिंह गहरवार, सतीश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल, सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परिहार, कार्यालय मंत्री विक्रमादित्य मिश्रा, सह कार्यालय मंत्री विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ,सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी राजकमार साकेत, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू कोरी, आईटी सेल संयोजक आशीष चौबे, आईटी सेल सह संयोजक सरोज साहू, रिसर्च एवं प्लानिंग संयोजक राज मोहन सिंह चौहान, सह रिसर्च एवं प्लानिंग संयोजक कन्हैया सिंह बघेल, मंडल अध्यक्षों में रामपुर नैकिन रूपेश गुप्ता, खड्डी प्रदीप मिश्रा, चुरहट राजेश पटेल, पटपरा नीरज द्विवेदी, सेमरिया प्राण नाथ शुक्ला, बरम बाबा मदन गुप्ता, सीधी नगर अजय गुप्ता, कुचवाही सुधीर सिंह, सोनवर्षा मुनींद्र शुक्ला, सिहावल अनिल गुप्ता, बहरी दिलीप सोनी, मझौली चंद्रदेव चतुर्वेदी, कुसमी सुरेंद्र बैस, पोड़ी पुष्पेंद्र गुप्ता बनाए गए हैं।

News TOP Footer