उधारी के पैसे मांगने पर दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ की गई मारपीट सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ

0 239
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में कुछ अराजक तत्व व्यापारियों में आतंक फैलाकर कानून अपने हाथ में लेकर कानून व्यवस्था को खुला चैलेंज कर रहे हैं सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी पालिका बाजार के पास फल के थोक व्यवसाई सुनील दत्त खत्री उम्र 55 साल के साथ शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी दुकान में बैठकर वही खाते का हिसाब कर रहे थे तभी बृजेन्द्र जायसवाल उर्फ राजा जो कई महीनों से उनकी लगभग अस्सी हजार रूपए उधारी लगता है अपने साथी अतुल सिंह परिहार, नितिन सिंह सेगर व एक अन्य साथ दुकान में घुसकर और मारपीट शुरू कर दी सभी ने मिलकर सुनील को बुरी तरह पीटा जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमे आरोपिओ द्वारा की जा रही मारपीट दिख रही है। देर रात घटना की जानकारी सब्जी फल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता व व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता को दी गई जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया और पीड़ित व्यपारी को को कोतवाली लाया गया जिसके बाद पीड़ित द्वारा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में कोतवाली में दी गई और तीन नामजद आरोपियों को धारा 452, 294, 323, 506 व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और पीड़ित को एमएलसी कराया गया है इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया है लगातार आम जनता और व्यापारियों के साथ बढ़ते अपराध से जनता और व्यापारी दहशत में है और मुजरिमों का यह बढ़ता हौसला पुलिस की कानून व्यवस्था में प्रश्न चिन्ह है पुलिस का कर्तव्य है कि दोषियों को सजा देकर शहर में अमन चैन कायम करें।

News TOP Footer