भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय वैष्णवी गार्डन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई l कार्यशाला में जिले के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ साथ15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षक, मुख्य वक्ता, आईटी सेल के प्रभारी को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि त्रिदेव हमारी पार्टी के पालनहार है। त्रिदेव याने बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एल ए इनकी सजगता और सरलता से एवं समर्पण एवं लोकप्रियता से हम पार्टी के जनाधार को 51% से भी अधिक तक ले जाएंगे। यह त्रिदेव हमारी पार्टी के पाल खेवनहार हैं। इनका प्रशिक्षण जितना अच्छा होगा, बूथ स्तर पर हमारी पार्टी का कार्य उतना ही उत्तम होगा। सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत इनके प्रशिक्षण हेतु स्वयं को तैयार करें l मुख्य वक्ता श्री पांडे ने प्रशिक्षण में करणी कार्यों को विस्तार से समझाया। भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन व बूथों में बनाए गए अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए जिसे पार्टी ने त्रिदेव की संज्ञा दी है। इन सभी की कार्यशाला मंडल स्तर पर 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है l आज की कार्यशाला में मण्डल स्तरीय कार्यशाला के निमित्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

News TOP Footer