ग्राम पंचायत पनवार चौहानन टोला को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की ग्राम पंचायत पनवार चैहानन टोला को सरपंच वीरेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ग्राम पंचायत की सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार तथा ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित शासकीय स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल-सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए बाल-हितैषी पुरस्कार प्रदान किया गया है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा भारत सरकार की ओर से उक्त पुरस्कार ग्राम पंचायत पनवार चैहानन टोला को प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री खान द्वारा ग्राम पंचायत की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं तथा बधाई दी गई है इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी श्री राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डीडीयूपीएसपी) पुरस्कार ग्राम पंचायत की सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए नौ विषय पर श्रेणियां हैं- स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पीने का पानी, स्ट्रीट लाईट, बुनियादी ढांचा ), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सीमांत वर्ग (महिला, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र का प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, समुदाय आधारित संगठन ध् ग्राम पंचायत का समर्थन करने वाले व्यक्ति, राजस्व सृजन एवं ई-गवर्नेस में नवाचार शामिल है।
