11 मार्च को भगवत कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में पडेनिया में निकाली गई श्रीकृष्ण की बारात


सीधी धर्मेंद : सीधी शहर से लगे ग्राम पडेनिया में 6 मार्च से 12 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रविराज सिंह परिहार एवं परिहार परिवार पडेनिया द्वारा किया जा रहा है जिसमें परम पूज्य नागादित्य जी महाराज पुनासा प्रयागराज उत्तर प्रदेश अपनी मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं कथा का श्रवण करने भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं 11 मार्च को कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया कथा के दौरान पडेनिया में श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई जिसमें पूरा गांव बाराती और घराआती बनकर कथा को साकार रूप दे रहे थे। इस दौरान कथा के जजमान रविराज सिंह परिहार ने बारात की अगवानी की और कृष्ण भक्ति का आनंद उठाया बरात स्वगत के बाद श्रीकृष्ण रुक्मिणी का विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र द्विवेदी नगर के समाजसेवी भोला प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जन मौजूद थे।
