सीधी शहर के पूजा पार्क में सुरु हुआ संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 मार्च को होगा समापन


सीधी धर्मेंद : पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी सीधी शहर के पूजा पार्क में संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च 2022 तक किया जा रहा है पूजा पार्क में कथा व्यास पंडित वाला व्यंकटेश महाराज जी द्वारा संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक सुनाई जाएगी 11 मार्च को कथा का शुभारंभ सीधी शहर के फूलमती माता मंदिर के पास से कलश यात्रा निकालकर की गई कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पूजा-पार्क पहुंची जिसके बाद संगीत में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। 11 मार्च को संगीत मय भागवत कथा में कथा सुनाते हुए कथा व्यास पंडित वाला व्यंकटेश महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जितना विनम्र सहनशील प्रसन्न और सहज होता है भगवान सदा उसके साथ होता है उनकी मदद करता है आगे पंडित बाला ब्यंकटेश महाराज ने कहा कि विनम्रता से अहंकार खत्म होता है।
