एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई भर्ती प्रक्रिया इंटरव्यू पर सवाल खड़े हुए

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग के एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी उक्त प्रक्रिया को लेकर अब इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों द्वारा इंटरव्यू प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के एक नियंत्रण कार्यक्रम की भर्ती प्रक्रिया में इंटर देने वाली राधा पांडे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या और भर्ती इंटरव्यू में की जा रही अनियमितताओं की जानकारी दी और कहा कि उक्त भर्ती इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं की गई है जिसकी उन्होंने रीवा संभाग के कमिश्नर और जिले के कलेक्टर से भी शिकायत की है लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है आगे श्रीमती राधा पांडे ने कहा कि वह चाहती हैं कि इस इंटरव्यू प्रक्रिया को निरस्त कर के नए सिरे से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए जिससे पात्र उम्मीदवारों को शासन की इस भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिल सके।
