हिंदू जागरण मंच सीधी ने निकाली विशाल भगवा यात्रा भगवा यात्रा में दिखी अनेक मनमोहक झांकियां

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 12 जनवरी को विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में हिंदू जागरण मंच सीधी द्वारा भगवा यात्रा का आयोजन किया गया भगवा यात्रा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत स्टेडियम में वक्ताओं और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। जिसके बाद कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मंच पर मौजूद वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू कब जागेगा आज उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को जगाने का काम लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन हिंदू अपने हितों के प्रति अभी भी नहीं जागा हिंदू कब जागेगा छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद हिंदू जागरण मंच ने भगवा यात्रा निकाली भगवा यात्रा में अनेक मनमोहक झांकियां और हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए भगवा यात्रा में अतिथियों को खुली जीप में बिठाया गया भगवा यात्रा में मोटरसाइकिल रैली भी शामिल थी भगवा यात्रा सीधी शहर के अस्पताल चौक सम्राट चौक कोतवाली ऊंची हवेली पटेल पुल पुराना बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस छत्रसाल स्टेडियम में आकर समाप्त हुई भगवा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे।

News TOP Footer