स्वामी विवेकानन्द जी की 158वीं जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार सीधी में हुआ कार्यशाला का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 12 जनवरी को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सीधी के द्वारा जनपद पंचायत सभागार सीधी में स्वामी विवेकानन्द जी की 158वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदारनाथ शुक्ल विधायक विधानसभा सीधी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीव मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी तथा विशिष्ट अतिथि डा अजय मिश्रा संचालक ज्योत्सना स्कूल एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउड गाइड भारत सरकार, शिवेन्द्र जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सीधी, रमेश सिंह परिहार मानवाधिकार संगठन की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की फोटो पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि देश में लोग कह रहे थे कि साॅप-सपेरो, जादू-टोना का देश है, हमारी संस्कृति को जानते नही थे, शिकागों सम्मेलन के बाद दुनिया को पता चला कि भारत की इतनी संस्कृति है। जब दुनिया के लोग कुछ नही जानते थे, तब भारत के लोग पृथ्वी को भूगोल कहते है। हम सुबह से रात तक भारतीय संस्कृति में जीते है, हम कभी भी भौकिवादी नही बल्कि संस्कृतिवादी रहे, हम उपभोगी नही रहे है।
