नया साल नयी ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि दे सब लोग स्वस्थ, सुरक्षित और कुशलता से रहें कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने प्रदेश के नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनायें दी है अजयसिंह ने कहा है कि वर्ष 2021 में लोगों ने कोरोना के अकल्पनीय संकट को धैर्यपूर्वक झेला है मैं नए वर्ष में प्रार्थना करता हूँ कि वर्ष 2022 में सब लोग स्वस्थ, सुरक्षित और कुशलता से रहें| ईश्वर सबको आगे बढ़ने के लिए एक नयी ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि दे| हमारे वरिष्ठ नागरिक मातायें- बहनें, किसान,मजदूर, आदिवासी.अनुसूचित जाति, युवा वर्ग सहित सभी प्रदेशवासी आत्मविश्वास के साथ चिंतामुक्त जीवन की शुरुआत कर सकें, यही नये वर्ष में मेरी मंगलकामनायें हैं।
