भक्तो ने वर्ष 2021 की विदाई और वर्ष 2022 का स्वागत मंदिर में मानस कीर्तन पूजा अर्चना और भंडारे के साथ की

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 31 दिसंबर में सीधी शहर में वर्ष 2021 की विदाई और वर्ष 2022 के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं 31 दिसंबर को भक्तों ने वर्ष 2021 की विदाई सीधी शहर के बस स्टैंड में स्थित संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में मानस कीर्तन पूजा अर्चना और भंडारे के साथ की 31 दिसंबर को बस स्टैंड में स्थित संकटमोचन हनुमान जी और मां दुर्गा के स्थापित मंदिर को भक्तों ने खूबसूरत लाइट डेकोरेशन से सजाया और मानस भजन कीर्तन का आयोजन किया 1 जनवरी 2022 की सुबह से ही संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में मानस समापन पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें भक्तों को प्रसाद का वितरण करके नए वर्ष की शुरुआत का जश्न मनाया जाएगा आयोजकों ने 1 जनवरी 2022 को मंदिर स्थल में पहुंचकर भक्तों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

News TOP Footer