सीधी जिले में शुरू हुआ कांग्रेस का घर वापसी अभियान ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, श्रीमती शशिकला दिवेदी सहित तीन सौ कार्यकर्ताओं की घर वापसी


सीधी धर्मेंद : 24 दिसंबर को सीधी जिला मुख्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत घर वापसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई भोपाल से चलकर 24 दिसंबर को विंध्य क्षेत्र के कई पूर्व विधायको महापौर और कद्दावर नेताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष के स्वागत में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा सीधी शहर के यशराज पेट्रोल पंप पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में नवीन सिंह जी और घर वापसी कार्यक्रम के मुख्य किरदार ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने सैकड़ों युवाओं के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत के बाद सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया इस दौरान अजय सिंह राहुल भैया के काफिले में आई सैकड़ों कार भी शामिल थी काफिला जैसे जैसे शहर की ओर बढ़ता जा रहा था आम नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का जोरदार स्वागत किया गया कलेक्ट्रेट तिराहे पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने अजय सिंह राहुल भैया का स्वागत किया इस दौरान अजय सिंह राहुल भैया ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। अस्पताल चौराहे में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का आत्मिक स्वागत किया गया जिसके बाद राहुल भैया का काफिला घर वापसी कार्यक्रम स्थल गांधी चौराहे में पहुंचा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अजय सिंह राहुल भैया और अतिथियों ने स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार और स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। घर वापसी कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों आईटी सेल और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राहुल द्वारा गज माला से स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिले के बाहर से आए सभी पूर्व विधायक को महापौर और अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत के बाद घर वापसी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अजय सिंह राहुल भैया ने ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री और श्रीमती शशिकला द्विवेदी सहित तीन सैकड़ा लोग जो अन्य पार्टियों को छोड़कर आए थे उन्हें कांग्रेस पार्टी का स्कार्फ पहनाकर सब की घर वापसी की। घर वापसी के बाद मंच पर मौजूद अतिथियों ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि कि इस देश में करोड़ों युवाओं को रोजगार देने और 15 – 15 लाख रुपए देने का झूठा वादा करके सत्ता किसने पाई है इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि यदी आप सब खुशहाली को फिर से वापस पाना चाहते हैं तो आपको कांग्रेस पार्टी में वापसी करते हुए अजय सिंह राहुल भैया का हाथ मजबूत करना होगा जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार फिर से बने और लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके घर वापसी कार्यक्रम में उद्बोधन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व महापौर सिंगरौली रेणु शाह विधायक नीलांशु चतुर्वेदी एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सतना के पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी शामिल थे घर वापसी कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि आने वाले दिनों में सीधी- सिंगरौली जिले के कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर उस घर में दस्तक देंगे जो पहले कांग्रेस के साथ था और किन्हीं कारणों से हमसे अलग हो गया है भी यह तो यह शुरुआत भर है अब समय आ गया है कि हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सघन अभियान चलाये। सीधी शहर में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में जिस बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और कार्यक्रम स्थल में जमा हुए हैं उसने बीजेपी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसी सक्रियता से घर वापसी कार्यक्रम को पूरे जिले में लगातार छह महीने तक चलाते रहेंगे तो निश्चित तौर पर कांग्रेश अपना खोया हुआ जनाधार वापस करने में सफल हो सकती है।
