एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उठाया सवाल घर वापसी का कार्यक्रम सिर्फ सीधी जिले में चल रहा है क्या आप इसे प्रदेश स्तर पर भी चलाएंगे

सीधी धर्मेंद : घर वापसी कार्यक्रम के समापन के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाया कि की घर वापसी का कार्यक्रम सिर्फ सीधी जिले में चल रहा है क्या आप इसे प्रदेश स्तर पर भी चलाएंगे इस पर उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी बात इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से हुई है जल्दी इसे पूरे प्रदेश में चालू किया जाएगा इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए नाइट कर्फ्यू पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा गया कि जब नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो फिर बस और सभी गतिविधियां रात को संचालित क्यो है इसका जवाब देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नाइट कर्फ्यू के बहाने यूपी चुनाव को कहीं टाल ना कर दें इसके साथ ही उन्होंने पंचायत के चुनावों पर पूछे गए सवालों पर यह कहते हुए कुछ कहने से इनकार कर दिया कि पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में है आगे उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं है कि पंचायत चुनाव होंगे भी या नहीं।
