घर वापसी कार्यक्रम में आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का युवाओ ने किया जोरदार स्वगत

0 236
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 दिसंबर को सीधी जिला मुख्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत घर वापसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई भोपाल से चलकर 24 दिसंबर को विंध्य क्षेत्र के कई पूर्व विधायको महापौर और कद्दावर नेताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष के स्वागत में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा सीधी शहर के यशराज पेट्रोल पंप पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में नवीन सिंह जी और घर वापसी कार्यक्रम के मुख्य किरदार ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने सैकड़ों युवाओं के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत के बाद सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया इस दौरान अजय सिंह राहुल भैया के काफिले में आई सैकड़ों कार भी शामिल थी काफिला जैसे जैसे शहर की ओर बढ़ता जा रहा था आम नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का जोरदार स्वागत किया गया कलेक्ट्रेट तिराहे पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने अजय सिंह राहुल भैया का स्वागत किया इस दौरान अजय सिंह राहुल भैया ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। अस्पताल चौराहे में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का आत्मिक स्वागत किया गया।

News TOP Footer