बजरंग दल जिला इकाई सीधी ने सम्राट चौक में जलाया पकिस्तान का पुतला

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों पाकिस्तान में कट्टर पाकिस्तानियों द्वारा पाकिस्तान में स्थित हिंदू मंदिरों में जबरदस्त तोड़-फोड़ की गई थी और प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया था इतना ही नहीं इन लोगों के द्वारा आए दिन भारतीय लोगों पर हमले किए जा रहे हैं जिसको लेकर पूरा हिंदुस्तान गुस्से में है 9 अक्टूबर को सीधी शहर के सम्राट चौक में बजरंग दल जिला इकाई सीधी के पदधिकारिओ और कार्यकर्ताओ ने उक्त घटना के विरोध में पाकिस्तान के विरोध में जमकर प्रदर्शन नारेबाजी की देर तक नारेबाजी करने के बाद बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि हिंदू धर्म के साथ किया जा रहा यह व्यवहार बर्दाश्त के काबिल नहीं है अपना विरोध प्रदर्शन करने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौक में पाकिस्तान के पुतले का दहन किया और जमकर नारेबाजी की पुतला दहन के बाद बजरंग दल ने अपना कार्यक्रम समाप्त कर दिया
