राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाएं कहा कलेक्टर श्री खान ने

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि राजस्व अधिकारी अपने निर्धारित समय में न्यायालयों में उपस्थित रहकर प्रकरणों की सुनवाई करें तथा निर्धारित समयावधि में ही प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री खान द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान दिए गए। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के दौरान राजस्व न्यायालयों के कार्य प्रभावित हुए हैं अब हमें अभियान चलाकर राजस्व न्यायालयों के कार्य को गति देने की आवश्यता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि ऐसे सभी प्रकरण जो अंतिम चरण में हैं उनके निराकरण को प्राथमिकता देवें। कोई भी केस पेशी से नहीं उतरे ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रकरण पटवारी या आरआई रिपोर्ट के कारण लंबित नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक सप्ताह संबंधित पटवारी एवं आरआई से रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि दो वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें। निराकृत नहीं हो सकते वाले प्रकरणों के संबंध में कारण का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री खान ने न्यायालय के निर्णय के उपरान्त अनिवार्य रूप से अभिलेखों को दुरूष्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री खान ने राजस्व विभाग के अधिक संख्या में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के लंबित होने पर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर उनके निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री खान ने बताया कि राजस्व विभाग की एल 4 स्तर की समस्त शिकायतों को पुनः एल 1 स्तर पर भेज दिया गया है। उन सभी शिकायतों का परीक्षण कर समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने तीन सौ दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों तथा समाधान आॅनलाइन में चयनित विषयों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री खान द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाने भू अभिलेख शुद्धीकरण सभी राजस्व ग्रामों के आवादी भूमि का प्रस्ताव तैयार करने स्वामित्व योजना अंतर्गत सर्वें कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान ने राजस्व विभाग के मूल कार्याें को प्राथमिकता देंने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सिहावल नीलाम्बर मिश्रा, मझौली सुरेश अग्रवाल, कुसमी आर.के. सिन्हा, चुरहट अभिषेक सिंह, डिप्टी कलेक्टर आंन्नद सिंह राजावत, शिवप्रकाश मिश्रा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहें।
