पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सड़कों पर निकला आजाद अध्यापक संघ

सीधी धर्मेंद : 3 अक्टूबर को आजाद अध्यापक संघ जिला सीधी के कई सैकड़ा अध्यापकों ने सीधी शहर के पूजा पार्क में सभा की जिसमे आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने कहा की सरकार को हमारी मानगो को मानना ही होगा i सभा के बाद आजाद अध्यापक संघ ने सीधी शहर की सड़कों पर निकल कर पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अपनी बारह सूत्रीय मांगो को लेकर अस्पताल चौराहा गांधी चौक होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों के चक्कर लगाए और अपनी मांगों को बुलंद किया। अपनी मांगो को लेकर सड़क पर उतरे आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम आने वाले कुछ समय में भोपाल में आंदोलन करेंगे, रैली के बाद आजाद अध्यापक संघ जिला सीधी ने अपना ज्ञापन सौपा।
