राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर जिला युवक कांग्रेस ने अंबेडकर चौक से निकाली तिरंगा यात्रा

0 181
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में सीधी शहर के अंबेडकर चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में अंबेडकर चौक में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सहित कांग्रेस अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे कांग्रेस नेताओं ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने के पूर्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया माल्यार्पण के बाद जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से अस्पताल चौराहा होते हुए गांधी चौराहा पहुंची इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगा और 50 मीटर से भी बड़ा तिरंगा हाथों में ले रखा था तिरंगा यात्रा गांधी चौराहे में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई सभा के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने गांधी चौक पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में आदर्श स्थापित करना चाहिए सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को तिरंगा यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गांधी जी से हमें प्रेरणा मिलती है उन्होंने देश को आजादी दिलाई थी जिसकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में खुली सांस ले रहे हैं देर शाम युवक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गांधी जयंती के मौके पर गांधी चौराहे में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों और लोगों ने दीप प्रज्वलित करके गांधीजी के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया

News TOP Footer