मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा प्रबंधन समितियों को संबोधित किया

0 217
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश में 27 सितंबर 2021 को कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया गया है, जिसमें प्रथम डोज के लिए छूटे हुए सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा जिला, खण्ड और ग्राम स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया गया। सीधी एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य पुष्पराज सिंह चैहान, सुरेश सिंह चैहान, कमल कामदार, रमेश अग्रवानी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने वर्चुअल उद्बोधन में उपस्थित आपदा प्रबंधन समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 84 प्रतिशत आबादी को कोरोना का प्रथम टीका लग चुका है। 27 सितंबर 2021 को शेष आबादी को आयोजित महाअभियान के दौरान टीका लगाया जायेगा। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी तीन दिनों तक लगातार चलता रहे जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े राज्यों में प्रदेश के प्रथम स्थान पर रहने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों, आपदा प्रबंधन समितियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 2021 के महावैक्सीनेशन अभियान में जन-जन की भागीदारी हो। ऐसा माहौल बनाएं एक भी व्यक्ति पहली डोज का टीका लगने से वंचित न रहे। उन्होंने सांसद, विधायक, धर्मगुरू, पत्रकार सभी का सहयोग लेने की बात कही।  वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्राथमिक शालाओं के संचालन पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही विद्यालय संचालन के दौरान शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों को वैक्सीन की डोज अनिवार्य रूप से लगी हो, मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग सेनेटाइजेशन का ध्यान रखा जाए। बैठक में सार्वजनिक स्थानों में मास्क के अनिवार्य रूप से प्रयोग पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा मास्क के प्रयोग को लेकर जन जागरूकता तथा कड़ाई से पालन करवाने पर सहमति व्यक्त की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नही है इसलिए आवश्यक सावधानी बरती जाए। सार्वजनिक स्थानों में मास्क का उपयोग करें, दो गज की दूरी का ध्यान रखें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें। इसके साथ ही उनके द्वारा जिले के सभी नागरिकों से 27 सितंबर तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने की अपील की गई है।

News TOP Footer