लोगो को जागरूक करने जिला प्रशासन सीधी ने किया राजस्व विभाग की कार्यशाला का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 24 सितंबर को सीधी शहर के मानस भवन में राजस्व विभाग जिला प्रशासन सीधी द्वारा राजस्व विभाग की कार्यशाला का आयोजन सीधी जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया कार्यशाला का उद्देश्य शासन द्वारा राजस्व के जारी नए दिशा निर्देशों के संबंध में लोगों को जागरूक करना था कार्यशाला में एसडीएम गोपद बनास श्रेयस गोखले ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी कार्यशाला में जिले के कलेक्टर मुजीबउर रहमान खान ने शासन द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों के माध्यम से लोगों को मिलने वाली सुविधा से अवगत कराया गया कार्यशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि शासन के इन नए नियमों से लोगों को अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी और लोग अपने राजस्व संबंधी कार्य का सरलता निपटारा कर सकेंगे कार्यशाला में राजस्व विभाग के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
