भारतीय सेना द्वारा आज डीएसए मैदान में अमृत महोत्सव


नैनीताल- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को नगर के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक डीएसए मैदान में चौखुटिया रानीखेत स्थित डोगरा बटालियन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेड के जवानों द्वारा वीर सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सम्मानित किया गया तथा प्रगतिशील भारत वर्ष के गौरवमई इतिहास संस्कृति व उपलब्धियों से लोगों को परिचित कराया गया।
अमृत महोत्सव के तहत 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य स्वस्थ, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का संदेश लोगों तक पहुंचना है। महोत्सव में बहादुर, जांबाज, वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य प्रगतिशील भारतवर्ष के गौरवमयी इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से लोगों को परिचित करवाना है। यह समारोह कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पांच सप्ताह तक मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन युद्ध सेवा मेडल जनरल अफसर कमांडिंग गरुण डिवीजन द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में अग्रणीय कार्य करने के लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावत्री दुग्ताल,एनसीसी कैप्टन रितेश साह, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, डीएसबी परिसर के प्रो डीएस बिष्ट आदि लोगो को सम्मानित किया गया।
