इंद्रवती नाट्य समिति एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्त्वावधान में 11 दिवसीय निःशुल्क राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला शुरू हुई

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की अग्रणी नाट्य संस्थान इंद्रवती नाट्य समिति एवं संस्कार भारती मध्यभारत प्रान्त के संयुक्त तत्त्वावधान में आज 11 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक आवासीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ शहर के वैष्णवी गार्डेन में किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 25 रखी गई है।प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ ठहरने व भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।कार्यशाला के समापन में नाटक “बसामन मामा”की प्रस्तुति भी प्रतिभागियों द्वारा की जाएगी।कार्यशाला का संयोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी एवं समन्वयन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।कार्यशाला का प्रबंधन आर्ट ऑन क्लिक तथा प्रायोजन वैष्णवी गार्डेन का है।विशेष सहयोग डॉ. अनूप मिश्र, अजीता द्विवेदी, सुनील चौधरी, सुनील भुर्तिया,अक्षत रेसीडेंसी का है।इंद्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर ने बताया कि कोरोना कॉल से युवा रंगकर्मियों व रंग विद्यार्थियों को सीखने का कोई सही प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है, देश के नाट्य अकादमी में भी कोरोना का प्रभाव बना हुआ है ऐसे में संस्था ने एक बार फिर कार्यशाला के माध्यम से रंगमंच को खाद पानी देने का काम करेगी।इस कार्यशाला के दौरान एक्टिंग, इम्प्रोवाइजेशन, वायस एण्ड स्पीच,बॉडी मूवमेंट, फोक म्यूजिक, थियेटर म्यूजिक के साथ-साथ रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित नाटक “बसामन मामा” की रजनीश जायसवाल के निर्देशन में तैयारी होगी और समापन में उसकी प्रस्तुति भी की जाएगी।
