समाधान के चयनित विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें कहा सीईओ जिला पंचायत श्री धोटे ने

0 267
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए श्री धोटे ने समाधान के चयनित विषयों को तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त शिकायतों को अभियान चलाकर 20 सितम्बर तक निराकृत करने से जिले की ग्रेडिंग में सुधार होगा। उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत बिना निराकरण दर्ज किए अगले स्तर पर नहीं जानी चाहिए। दर्ज निराकरण तथ्यात्मक रूप से सही होना चाहिए। शिकायत कर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या को समझे तथा नियामानुसार कार्यवाही कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें। श्री धोटे ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को स्वयं देखें तथा अगले 15 दिवस में उन्हें निराकृत करने का प्रयास करें। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि आगामी 13 सितम्बर 2021 को मुख्यमंत्री जी की कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस का एजेण्डा जारी किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जारी एजेण्डानुसार कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि जिले में टीकाकरण की प्रगति प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में कम है। यह एक चिंता का विषय है। टीकाकरण महाअभियान को गतिप्रदान करने के लिए 21 दिनों तक अभियान चलाकर टीकाकरण किया जायेगा। इसमें समाज के सभी वर्गाे के साथ सभी विभागो की सहभागिता होगी। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय वैक्सीनेशन ही है। जिले को कोविड़ संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। इस हेतु सभी को जागरूक करने का अभियान चलायें। सीईओं जिला पंचायत ने बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपखण्ड अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer